Chaitra Month 2023 Festivals and Vrat List in Hindi: हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, चैत्र माह के साथ नववर्ष की शुरुआत होती है. चैत्र माह का हिंदू धर्म में अधिक महत्व है. क्योंकि चैत्र का महीना नववर्ष का पहला महीना माना जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही संसार की रचना आरंभ की थी. धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ की वजह से चैत्र माह का विशेष महत्व है. चैत्र माह में आमलकी एकादशी, गणगौर, गुड़ी पड़वा, होली, चैत्र नवरात्रि, दुर्गाष्टमी से लेकर राम नवमी पड़ रही है. आइए हम आपको बताएंगे चैत्र माह कौन सा व्रत और त्योहार किस दिन मनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Holika Dahan Puja Vidhi: होलिका दहन पर ऐसे करें पूजा, जानें पूजा विधि

चैत्र माह 2023 कब से शुरू? (Chaitra Month 2023 Date)

वर्ष 2023 में चैत्र माह की शुरुआत 8 मार्च 2023 (Chaitra Month 2023 start date), बुधवार से हो रही है और इस माह का समापन 6 अप्रैल 2023 (Chaitra Month 2023 end date), शुक्रवार को होगा. चैत्र के महीने में खरमास होने से एक एक माह तक मांगलिक कामों पर रोक लग जाती है.

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2023: होलिका दहन के दिन न करें ये काम, वरना आपको झेलनी पड़ेगी बड़ी हानि

चैत्र मास 2023 व्रत त्योहार (Chaitra Month 2023 Festivals and Vrat)

8 मार्च 2023 बुधवार- होली, इष्टी, धुलेंडी
09 मार्च 2023 गुरुवार- भाई दूज, भ्रातृ द्वितीया
11 मार्च 2023 शनिवार- भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
12 मार्च 2023 रविवार- रंग पंचमी
14 मार्च 2023 मंगलवार- शीतला सप्तमी
15 मार्च 2023 बुधवार- शीतला अष्टमी, बासौदा, मीन संक्रांति
18 मार्च 2023 शनिवार- पापमोचिनी एकादशी
19 मार्च 2023 रविवार- प्रदोष व्रत
21 मार्च 2023 मंगलवार- चैत्र अमावस्या, दर्श अमावस्या

यह भी पढ़ें: Falgun Purnima Ke Upay in Hindi: फाल्गुन पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, मनचाही इच्छा होगी पूरी

22 मार्च 2023 बुधवार- युगादी, गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, चंद्र दर्शन, इष्टी
24 मार्च 2023 शुक्रवार- मत्स्य जयंती, गौरी पूजा, गणगौर
25 मार्च 2023 शनिवार- लक्ष्मी पंचमी
27 मार्च 2023 सोमवार- यमुना छठ
30 मार्च 2023 गुरुवार- रामनवमी, स्वामीनारायण जयंती
03 अप्रैल 2023 सोमवार- प्रदोष व्रत
05 अप्रैल 2023 बुधवार- अन्वाधान
06 अप्रैल 2023 गुरुवार- हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा, इष्टी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.