Ashwin 2022 Festival Calendar in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार, हिंदू कैलेंडर (Hindu calendar) का सातवां महीना आश्विन मास 11 सितंबर, रविवार से शुरु हो रहा है. पंचांग के मुताबिक, आश्विन मास 2022 (Ashwin 2022 Festival Calendar) का शुभारंभ 10 सितंबर 2022 से दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से हो गया है. इसी वजह से 11 सितंबर से मान्य होगा.

यह भी पढ़ें: घर में भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, वरना जीवन से सुख-चैन सब हो जाएगा छूमंतर!

ये महीना बहुत शुभ माना जा रहा है. क्योंकि इस महीने में जीवित्पुत्रिका व्रत, नवरात्रि (Navratri Start Date), शरद पूर्णिमा, ललिता पंचमी (Lalita Panchami), कोजागर पूर्णिमा, विश्वकर्मा पूजा जैसे व्रत त्योहार पड़ रहे हैं. इस महीने की शुरुआत पितृपक्ष (Pitru Paksha) के साथ हो रही है और समापन शरद पूर्णिमा के साथ होगा. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इस मास पड़ने वाले व्रत त्योहारों के बारे में.

यह भी पढ़ें: Tulsi Upay: तुलसी में जल चढ़ाते समय मिला लें ये एक चीज, होगी धन की वर्षा

आश्विन मास 2022 के व्रत और त्योहार

11 सितंबर 2022, रविवार- आश्विन माह प्रारंभ, कृष्ण पक्ष प्रतिपदा

13 सितंबर 2022, मंगलवार- विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत

17 सितंबर 2022, शनिवार- कन्या संक्रांति, विश्वकर्मा पूजा, महालक्ष्मी व्रत

18 सितंबर 2022, रविवार- जीवित्पुत्रिका व्रत

21 सितंबर 2022, बुधवार- इंदिरा एकादशी व्रत

23 सितंबर 2022, शुक्रवार- शुक्र प्रदोष व्रत

24 सितंबर 2022, शनिवार,- आश्विन शिवरात्रि

25 सितंबर रविवार,- सर्व पितृ अमावस्या, आश्विन अमावस्या, महालया, पितृपक्ष समापन

यह भी पढ़ें: Astro Tips: स्नान किए बिना महिलाओं को नहीं करने चाहिए ये काम, वरना घर आती है बर्बादी!

26 सितंबर 2022, सोमवार- महाराजा अग्रसेन जयंती, शारदीय नवरात्रि शुरू, कलश स्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा

29 सितंबर 2022, गुरुवार,- विनायक चतुर्थी व्रत

30 सितंबर 2022, शुक्रवार- ललिता पंचमी व्रत

03 अक्टूबर 2022, सोमवार- महाष्टमी पूजा, दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन

04 अक्टूबर 2022, मंगलवार- नवरात्रि पारण, दुर्गा नवमी

05 अक्टूबर 2022, बुधवार- दशहरा, विजयादशमी, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, रावण पुतला दहन

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन की ये 4 चीजें कभी किसी को न दें, वरना हो सकते हैं कंगाल

06 अक्टूबर 2022, गुरुवार- पापांकुशा एकादशी व्रत

07 अक्टूबर 2022, शुक्रवार- प्रदोष व्रत

09 अक्टूबर 2022, रविवार- कोजागर पूर्णिमा व्रत, आश्विन पूर्णिमा व्रत, शरद पूर्णिमा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ओपोई इसकी पुष्टि नहीं करता है.